SupremeToday Landscape Ad
Back
Next
Judicial Analysis Court Copy Headnote Facts Arguments Court observation
Listen Article Pause Article
judgment-img

2026 Supreme(Online)(CIC) 7028

केन्द्रीय सूचना आयोग

Central Information Commission

बाबा गंगनाथ मार्ग, मुनिरका

Baba Gangnath Marg, Munirka

नई दिल्ली, New Delhi – 110067


द्वितीय अपील/ Second Appeal/ No.:- CIC/LTGSE/A/2025/100943/DEPOL


गुप्तेश्वर सिंह .... अपीलकर्ता /Appellant

VERSUS

बनाम

1. जन सूचना अधिकारी

उप-राज्यपाल कार्यालय, दिल्ली।

2. जन सूचना अधिकारी

दिल्ली पुलिस, मुख्यालय, नई दिल्ली।

...प्रतिवादीगण /Respondent


सुनवाई की तिथि : 02.06.2026

निर्णय की तिथि : 02.06.2026


मुख्य सूचना आयुक्त : राज कुमार गोयल

अपील से प्राकट्य सुसंगत तथ्य:

आरटीआई आवेदन दाखिल करने की तिथि09.10.2024
सीपीआईओ के जवाब की तिथि30.10.2024
प्रथम अपील दाखिल करने की तिथि13.11.2024
प्रथम अपीलीय अधिकारी के आदेश की तिथि19.12.2024
द्वितीय अपील/शिकायत दाखिल करने की तिथि10.01.2025

आदेश

तथ्य :

1. अपीलकर्ता ने दिनांक 09.10.2024 के प्रस्तुत आरटीआई आवेदन, जो उप-राज्यपाल कार्यालय, दिल्ली को प्रेषित किया गया था, के माध्यम से निम्नलिखित सूचना की मांग की थी:-

① मेरी शिकायत में सभी पाँच पहलू का जबाव दिया जाए

② यह शिकायत A.S.I अरुण की सर्विस फाइल में नहीं लगाने की वजह जाय।

③ A-S-I अरुण ने इस एरिया में कितने अच्छे काम किए थे जिस वजह से नियमो को ताक पर रख कर इनका ट्रांसफर नही किया गया, बताया जाए।

④ यहाँ के इमानदार चौकी इंचार्ज प्रवीण शर्मा का ट्रांसफर हो गया पर ASI अरुण का यहा से ट्रांसफर नहीं हुआ इसका वजह बताया जाए।

⑤ हेड कांस्टेबल से ASI बनने वाले अधिकारी का नाम PIS No. Belt No. दिया जाए

⑥ मजनू का टिला पुलिस चौकी में कितने केस बनाया है उनका नाम पता दिया जाए।

⑦ इस R-T. I डालने के कितने समय के बाद अरुण का ट्रांसफर हुआ बताया जाए

8॰ एक पुलिस वाला एक थाने में कितने समय तक रह सकता है बताया जाए

9. एक पुलिस वाला एक जिला में कितने समय रह सकता है स्पष्ट रूप से बताया जाए

2. संचिका में उपलब्ध तथ्यों के अनुसार पीआईओ, उप-राज्यपाल सचिवालय ने दिनांक 30.10.2024 के पत्र के माध्यम से अपीलकर्ता को निम्नलिखित सूचना प्रेषित की:-

"आपका आर.टी.आई आवेदन पत्र जो कि इस सचिवालय में दिनांक 09.10.2024 को प्राप्त हुआ है। इस संदर्भ में इस सचिवालय में उपलब्ध सूचना इस प्रकार है-

रिकॉर्ड के अनुसार, पत्र डायरी संख्या RN/2024/33956 दिनांक 08.10.2024 को दर्ज पाया गया और यह पत्र मूल रूप में Commissioner of Police, Delhi Police को दिनांक 09.10.2024 को इसी नंबर से डाक स्टेज पर भेज दिया गया, इस पत्र के संबंध में अन्य कोई भी जानकारी Delhi Police (PHQ) से संबंधित है और वहां से ली जा सकती है।

इसके अतिरिक्त आपका आर.टी.आई. आवेदन पत्र सूचना के अधिकार अधिनियम-2005 की धारा 6 (3) के अंतर्गत, जन सूचना अधिकारी, Delhi Police (PHQ) को उचित कार्यवाही हेतु स्थानांतरित किया जा रहा है। यदि आपको संबंधित विभाग से सूचना प्राप्त नहीं होती है अथवा प्राप्त सूचना से संतुष्ट नहीं हैं तब आप Delhi Police (PHQ) के प्रथम अपीलीय अधिकारी के समक्ष प्रथम अपील कर सकते हैं।"

3. अपीलकर्ता के अनुसार अपीलकर्ता ने शिकायत उप-राज्यपाल सचिवालय को प्रेषित की थी और इस प्रकार जवाब उप-राज्यपाल सचिवालय को ही प्रदान करनी चाहिए थी। इसी आधार पर अपीलकर्ता ने प्रथम अपील, प्रथम अपीलीय अधिकारी, उप-राज्यपाल सचिवालय के समक्ष दाखिल की। प्रथम अपीलीय अधिकारी ने अपने आदेश में पीआईओ द्वारा किए गए आवेदन के उक्त अंतरण को सही ठहराया।

4. पीआईओ, उप-राज्यपाल सचिवालय के विरुद्ध आयोग को प्रेषित अपनी द्वितीय अपील में अपीलकर्ता ने पीआईओ, उप-राज्यपाल सचिवालय से अपेक्षित सूचना प्रदान करवाए जाने का आग्रह किया है। बहरहाल, अपीलकर्ता द्वारा द्वितीय अपील की प्रति प्रतिवादी पक्ष को प्रेषित किए जाने का साक्ष्य संचिका में उपलब्ध नहीं है।

5. आयोग द्वारा जारी नोटिस के संदर्भ में पीआईओ, उप-राज्यपाल सचिवालय ने दिनांक 13.05.2026 के अपने लिखित प्रतिवेदन में निम्नलिखित तथ्य आयोग के समक्ष प्रस्तुत किया है:-

"Submission before the Hon'ble Central Information Commission in respect of 2nd Appeal/Complaint File No. CIC/LTGSE/A/2025/100943/DEPOL dated 07.05.2026 titled Sh. Gupteshwar Singh Vs PIO, Lt. Governor's Secretariat, Delhi & Delhi Police (PHQ), hearing to be held on 02.06.2026 at 11:00 AM, before the Hon'ble Chief Information Commissioner, Mr. Raj Kumar Goyal, Central Information Commission, New Delhi.

The fact in respect of the above-mentioned 2nd Appeal/Complaint is submitted as under:

1. The RTI Application of Sh. Gupteshwar Singh was received in this Secretariat on 09.10.2024 (RTI ID No. 50693) under the RTI Act, 2005 (Annexure-A).

2. The requisite information pertaining to this Secretariat was provided to the appellant and the RTI Application of the appellant was also transferred to the PIO, Delhi Police (PHQ) vide this Secretariat's letter No. 1274/RTI/24-25/RN/ID 50693/5062-63 dated 30.10.2024 for providing the requisite information under RTI Act, 2005, as it pertained to that department (Annexure-B).

3. The First Appeal was filed by the appellant, received in this Sec

Click Here to Read the rest of this document
1
2
3
4
5
6
7
8
9
10
11
SupremeToday Portrait Ad
supreme today icon
whatsapp-icon Back to top