2026 Supreme(Online)(CIC) 7119
केन्द्रीय सूचना आयोग
Central Information Commission
बाबा गंगनाथ मार्ग, मुनिरका
Baba Gangnath Marg, Munirka
नई दिल्ली, New Delhi – 110067
द्वितीय अपील/ Second Appeal/ No.:- CIC/DEPOL/A/2025/102153
आरती .... अपीलकर्ता /Appellant
VERSUS
बनाम
जन सूचना अधिकारी
दिल्ली पुलिस, पूर्वी जिला, नई दिल्ली। ...प्रतिवादीगण /Respondent
सुनवाई की तिथि : 04.06.2026
निर्णय की तिथि : 04.06.2026
मुख्य सूचना आयुक्त : राज कुमार गोयल
अपील से प्राकट्य सुसंगत तथ्य:
| आरटीआई आवेदन दाखिल करने की तिथि | 23.09.2024 |
| सीपीआईओ के जवाब की तिथि | 18.10.2024 |
| प्रथम अपील दाखिल करने की तिथि | 25.10.2024 |
| प्रथम अपीलीय अधिकारी के आदेश की तिथि | 19.11.2024 |
| द्वितीय अपील/शिकायत दाखिल करने की तिथि | 28.01.2025 |
आदेश
तथ्य :
1. अपीलकर्ता ने दिनांक 23.09.2024 के प्रस्तुत आरटीआई आवेदन के माध्यम से निम्नलिखित सूचना की मांग की थी:-
“मेरा नाम आरती है मैने आपके कार्यालय में दिनांक 18.01.2024 को एक शिकायत पत्र दिया था जिसके सम्बन्ध में निम्नलिखित सूचना उपलब्ध करायें।
1. कृपया मुझे सभी शिकायत पत्रों की डेली प्रोग्रेस रिपोर्ट की प्रतिलिपि उपलब्ध करायें।
2. कृपया मेरी सभी शिकायत पत्रों पर दर्ज की गई FIR's की प्रतिलिपि उपलब्ध करायें।
3. कृपया मेरी सभी शिकायत पत्रों पर कार्यवाही के लिए नियुक्त किये गये अधिकारियों के नाम पद व फोन न बतायें।
4. कृपया मेरी सभी शिकायत पत्रों पर बनाई गई एक्शन टेकन रिपोर्ट की (ATR) की प्रतिलिपि उपलब्ध करायें।
5. कृपया मेरी सभी शिकायत पत्रों पर पूर्ण की गई कार्यवाही की अन्तिम रिपोर्ट की प्रतिलिपि उपलब्ध करायें।
6. कृपया मेरी सभी शिकायत पत्रों की कार्यवाही के दौरान गिरफ्तार किये गये व्यक्तियों के नाम उपलब्ध करायें।
7. कृपया मेरी शिकायत पत्रों की कार्यवाही न करने वाले अधिकारियों पर लगाये गये आर्थिक दण्ड व विभागीय कार्यवाही का ब्योरा प्रदान करायें।
8. कृपया मेरी शिकायत पत्रों की कार्यवाही न होने के कारण मुझे दूसरे स्थान पर विस्थापित होना पड़ा, के लिए पुलिस विभाग द्वारा निश्चित की गई विस्थापित राशि को मुझे प्रदान कराने का विवरण दें।
9. कृपया मेरी सभी शिकायतों की कार्यवाही की बजाय मुझे पुलिस द्वारा परेशान करना, गुमराह करना, कार्यवाही करने से मना करना, लापरवाही बरतना, मानसिक उत्पीड़न पहुँचाना, पक्षपात करना, न्याय न दिलवाने, पुलिस द्वारा मनमानी करने, लाल फीता शाही अपनाने, पुलिस द्वारा भ्रष्टाचार अपनाने, पुलिस द्वारा डराने व धमकाने इत्यादि अपराध के लिए दर्ज किये गये FIR व मुकदमे की रिपोर्ट की प्रतिलिपि उपलब्ध करायें।
10. कृपया पुलिस द्वारा पड़ोसी का पक्ष भ्रष्टाचार के रूप में स्वीकार करने के सम्बन्ध में दर्ज की गई FIR की प्रतिलिपि उपलब्ध करायें।
11. कृपया पुलिस द्वारा मेरे किसी शिकायत पत्र पर कार्यवाही न करने पर पुलिस पर दर्ज की गई FIR की प्रतिलिपि उपलब्ध करायें।
12. कृपया विभिन्न प्रकार की हिंसा के कारण मुझे परिवार सहित विस्थापित होना पड़ा इसके दौरान होने वाली आर्थिक हानि की भरपाई के लिए जिम्मेदार अधिकारी का नाम पद व फोन न. उपलब्ध करायें।
13. कृपया मेरी शिकायत पत्रों के अनुसार पुलिस विभाग द्वारा मुझे व मेरे परिवार को संरक्षण प्रदान करने के लिए नियुक्त किये गये अधिकारियों के नाम व पद और संरक्षण प्रदान करने के लिए जारी किये गये विभागीय नोटिस की प्रतिलिपि उपलब्ध करायें।
14. कृपया मुझे अपना घर पुलिस व पड़ोसी के दबाव में जबरदस्ती घर बेचने के सम्बन्ध में की गई कार्यवाही व FIR की प्रतिलिपि उपलब्ध करायें तथा इस पर पुलिस द्वारा बनाई गई अन्तिम रिपोर्ट की प्रतिलिपि उपलब्ध करायें।
15. कृपया मेरी बहन को प्रदान किये गये भयभीत वातावरण, डर, पढ़ाई में क्षति, अन्यमय भविष्य, प्रतियोगिताओं से वंचित करने पर पुलिस विभाग द्वारा निश्चित की जाने वाली इसकी भरपाई मुआवजा सराहनीय देनदारी की राशि का विवरण उपलब्ध करायें।
16. कृपया मेरे भाई को प्रदान किये गये भयभीत वातावरण, डर पढ़ाई में क्षति, अन्यमय भविष्य प्रतियोगिताओं से वंचित करने पर पुलिस विभाग द्वारा निश्चित की जाने वाली इसकी भरपाई, मुआवजा देनदारी की राशि का विवरण उपलब्ध करायें।
17. कृपया मेरे द्वारा अनुरोध किये गये गृह मंत्रालय पत्र क्रमांक 15011/91/2013/SC/ST-W दिनांक 05.02.2014 के तहत की गई कानूनी कार्यवाही व इसकी बनाई गई रिपोर्ट की प्रतिलिपि उपलब्ध करायें।
18. कृपया मेरे द्वारा अनुरोध किये गये गृह मंत्रालय पत्र क्रमांक 15011/91/2013/SC/ST-W की कार्यवाही के दौरान पुलिस पर लगाये गये आर्थिक दण्ड, विभागीय कार्यवाही, कारावास और दर्ज मुकदमे की प्रतिलिपि उपलब्ध करायें।
19. कृपया मुझे व मेरे परिवार को होने वाली क्षति की पूर्ति के लिए आपके विभाग द्वारा निश्चित किये गये हर्जाना, मुआवजा की राशि का विवरण उपलब्ध करायें।
20. कृपया मेरी शिकायत पत्र तारीख 18.01.2024 पर कार्यवाही के लिए पुलिस द्वारा पेश किये गये व्यक्तियों, बयानों व सबूतों की सूची उपलब्ध करायें।
21. कृपया मेरी शिकायत पत्र तारीख 18.01.2024 पर कार्यवाही के लिए दर्ज की गई FIR की प्रतिलिपि उपलब्ध करायें।
22. कृपया मुझे थाना कल्याण पुरी में दर्ज FIR संख्या 0035/2021 दिनांक 09.02.2021 तथा 0065/2021 दिनांक 04.