SupremeToday Landscape Ad
Back
Next
Judicial Analysis Court Copy Headnote Facts Arguments Court observation
Listen Article Pause Article
judgment-img

2026 Supreme(Online)(CIC) 7411

केन्द्रीय सूचना आयोग

Central Information Commission

बाबा गंगनाथ मार्ग, मुनिरका

Baba Gangnath Marg, Munirka

नई दिल्ली, New Delhi – 110067


द्वितीय अपील/ Second Appeal/ No.:- CIC/MHOME/A/2025/102737


लावण्य कुमार शर्मा .... अपीलकर्ता /Appellant

VERSUS

बनाम

1. केन्द्रीय जन सूचना अधिकारी

गृह मंत्रालय, भारत सरकार, नई दिल्ली।

2. केन्द्रीय जन सूचना अधिकारी

राजभाषा विभाग, गृह मंत्रालय, नई दिल्ली।

...प्रतिवादीगण /Respondent


सुनवाई की तिथि : 01.06.2026

निर्णय की तिथि : 01.06.2026


मुख्य सूचना आयुक्त : राज कुमार गोयल

अपील से प्राकट्य सुसंगत तथ्य:

आरटीआई आवेदन दाखिल करने की तिथि 30.09.2024
सीपीआईओ के जवाब की तिथि कोई जवाब नहीं
प्रथम अपील दाखिल करने की तिथि 20.11.2024
प्रथम अपीलीय अधिकारी के आदेश की तिथि कोई आदेश नहीं
द्वितीय अपील/शिकायत दाखिल करने की तिथि 23.01.2025

आदेश

तथ्य :

1. अपीलकर्ता ने दिनांक 23.09.2024 के प्रस्तुत आरटीआई आवेदन के माध्यम से निम्नलिखित सूचना की मांग की थी:-

“केन्द्रीय कार्यालय आकाशवाणी लखनऊ में हिंदी पखवाड़ा 17 सितम्बर 2024 से 30 सितम्बर 2024 तक मनाया गया इसमें दिनांक 26.09.2024 को हिंदी को बढ़ावा देने के लिए एक हिंदी टंकण की प्रतियोगिता भी आयोजित की गई थी जिसमें यूनिकोड बताकर एकमात्र अंग्रेजी के अक्षरों में टाइपिंग करवाई गई जिसमें कम्प्यूटर कन्वर्ट करके हिंदी में कर देता है। अतः इस सम्बन्ध में जनसूचना अधिकार अधिनियम 2005 के अन्तर्गत कृपया निम्न लिखित सूचना उपलब्ध करवाने का कष्ट करें कि केन्द्र सरकार/राजभाषा के नियमों के अन्तर्गत हो। अनुरोध है कि समस्त सूचनाओं को एक साथ उपलब्ध करवाने का कष्ट करें ताकि अधिनियम की गरिमा बनी रहे

1. यह प्रतियोगिता हिंदी को बढ़ावा देने के लिए होती है या मात्र केवल औपचारिकता है।

2. इस प्रतियोगिता में दिनांक 26.09.2024 को टंकण प्रतियोगिता रखी गई थी जिसमें कम्प्यूटर के की बोर्ड में अंग्रेजी के अक्षरों से गूगल इनपुट टूल्स में टाइपिंग करवाई गई जबकि यह प्रतियोगिता हिंदी को बढ़ावा देने के लिए होती है और इस प्रतियोगिता में हिंदी की स्पीड ज्यादा होने पर ईनाम दिया जाता है इसमें कोई सरकारी कार्य का आदान प्रदान नहीं होता है। कृपया सूचना देने का कष्ट करें कि इस प्रकार हिंदी को बढ़ावा देने के लिए अंग्रेजी के अक्षरों में गूगल इनपुट टूल्स में टाइप करवाकर हिंदी टाइपिंग प्रतियोगिता कराना केन्द्र सरकार/राजभाषा के नियमों के अनुसार है या नहीं।

3. यदि हिंदी टंकण प्रतियोगिता गूगल इनपुट टूल्स में कराई जा सकती है तो यह बताएं कि हिंदी इनडिक इनपुट टूल में कराई जा सकती है या नहीं। क्योंकि आकाशवाणी लखनऊ द्वारा हिंदी टाइपिंग की प्रतियोगिता अंग्रेजी से हिंदी कन्वर्टर पर कराई गई है जिसमें अंग्रेजी के अक्षरों में टाइप किया जाता है।

4. सूचना दें केन्द्र सरकार के कार्यालयों में यूनिकोड मंगल में टाइप किया जाना है या कम्प्यूटर के की बोर्ड में अंग्रेजी के शब्द दबाकर गूगल इनपुट टूल्स में टाइप करना होता है जो कि हिंदी में कन्वर्ट होता है।

5. केन्द्र सरकार के कार्यालय में हिंदी पखवाड़ा के अन्तर्गत उक्त के अलावा अन्य किसी हिंदी फान्ट में कम्प्यूटर के की बोर्ड के हिंदी शब्दों को टाइप करके जो कि स्क्रीन पर हिंदी में ही दिखता है, हिंदी टंकण की प्रतियोगिता दी जा सकती है या नहीं।

6. यदि सरकारी कार्यालयों में टाइपिंग प्रतियोगिता हिंदी फान्ट कृति देव तो इन फान्टों को सरकारी कम्प्यूटरों पर कब से इनस्टॉल करवाने विभाग द्वारा दिया जा रहा है। मंगल आदि में नहीं करवा सकते का आदेश केन्द्र सरकार/राजभाषा

7. केन्द्र सरकार के कार्यालय में हिंदी पखवाड़ा के अन्तर्गत उक्त के अलावा अन्य किसी हिंदी फान्ट जैसे कृतिदेव में टंकण प्रतियोगिता दी जा सकती है या नहीं क्योंकि इसमें कोई सरकारी कार्य शामिल नहीं है।

8. यदि आकाशवाणी लखनऊ द्वारा यह हिंदी प्रतियोगिता गलत कराई गई है तो इसको कैंसिल किया जाएगा या नहीं।”

2. संचिका में उपलब्ध तथ्यों के अनुसार निर्धारित अवधि में कोई जवाब प्राप्त नहीं होने पर अपीलकर्ता ने प्रथम अपील संस्थित की। लेकिन प्रथम अपीलीय अधिकारी की तरफ से भी अपीलकर्ता को कोई आदेश प्राप्त नहीं हुआ।

3. आयोग को प्रेषित अपने द्वितीय अपील में अपीलकर्ता ने किसी भी प्रकार की सूचना प्राप्त नहीं होने की शिकायत की है। बहरहाल, अपीलकर्ता द्वारा प्रस्तुत द्वितीय अपील प्रपत्र की प्रति प्रतिवादी पक्ष को प्रेषित किए जाने का साक्ष्य संचिका में उपलब्ध नहीं है।

4. आयोग द्वारा जारी नोटिस के संदर्भ में प्रथम अपीलीय अधिकारी-सह-संयुक्त निदेशक, नीति श्री राजेश कुमार श्रीवास्तव, राजभाषा विभाग ने दिनांक 21.05.2026 के अपने लिखित प्रतिवेदन में निम्नलिखित तथ्य आयोग के समक्ष प्रस्तुत किया है:-

“कृपया श्री लावण्य कुमार शर्मा द्वारा दायर की गई अपील के संबंध में केन्द्रीय सूचना आयोग के नोटिस संख्या CIC/MHOME/A/2025/102737, दिनांक 06/07.05.2026 का संदर्भ ग्रहण करें।

2. श्री लावण्य कुमार शर्मा द्वारा दायर की गई अपील के संबंध में केन्द्रीय सूचना आयोग के नोटिस संख्या CIC/MHOME/A/2025/102737, दिनांक 06/07.05.2026 के आलोक में अवगत कराना है कि श्री लावण्य कुमार शर्मा द्वारा दिनांक 30.09.2024 के आरटीआई आवेदन के माध्यम से आठ बि

Click Here to Read the rest of this document
1
2
3
4
5
6
7
8
9
10
11
SupremeToday Portrait Ad
supreme today icon
whatsapp-icon Back to top