2026 Supreme(Online)(Raj) 8970
HIGH COURT OF RAJASTHAN (JAIPUR BENCH)
UMA SHANKER VYAS
CHANDRA KANTI D/O JAGAN NATH – Appellant
Versus
SHIKHAR CHAND S/O MANGILAL – Respondent
CMA / 4951 / 2019
##PAGE1##
[2026:RJ-JP:11579]
HIGH COURT OF JUDICATURE FOR RAJASTHAN BENCH AT JAIPUR S.B. Civil Miscellaneous Appeal No. 4951/2019
1. Chandra Kanti, Aged About 62 Years
2. Santosh Kumari , aged 58 Years 3. Kanya Bai, Aged About 59 Years
4. Sita Bai, Aged About 56 Years, All D/o Jagan Nath, R/o Chainpuriya At Present R/o Patheda Tehsil And District Baran ----Appellants Versus
1. Shikhar Chand S/o Mangilal, R/o Baran, District Baran (Raj)
2. Kailash Chand S/o Mangilal (Deceased)
2/1. Manjulata W/o Late Kailash Chand, about 57 years.
2/2. Anupam S/o Late Kailash Chand, about 32 years.
2/3. Poonam D/o Late Kailash Chand, about 39 years.
2/4. Alka D/o Late Kailash Chand, about 37 years.
2/5. Sheetal D/o Late Kailash Chand, about 34 years.
All R/o Baran, District Baran (Raj)
---Plaintiffs-Respondents
3. Bherulal, aged 66 years, S/o Jagan Nath, R/o Pyareramji ke Mandir Ke Pass, Odhpura, Baran, District Baran.
4. Jagan Nath, aged 91 years, S/o Kesarilal, R/o Chainpuriya, at present Patheda, Tehsil Baran, District Baran.
---Defendants/Proforma-Respondent For Appellant(s) : Mr. Tanmay Dhand, Adv.
For Respondent(s) : Mr. Atul Kumar Jain, Adv.
##PAGE2##HON'BLE MR. JUSTICE UMA SHANKER VYAS
Judgment / Order
18/03/2026 t. अपीलार्थीगण-प्रतिवादी संख्या 2 से 5 (आगे “प्रतिवादी संख्या 2 से 5” कहा जावेगा) की ओर से यह अपील विद्वान जिला एवं सेशन न्यायाधीश, बारां द्वारा दीवानी विविध संख्या 50 /20i8 में पारित आदेश दिनांक 08.08.2049 से व्यथित होकर पेश की है जिसके माध्यम से प्रतिवादी संख्या 2 से 5 का आवेदन अंतर्गत आदेश 9 नियम 43 सी पी सी खारिज किया गया।
2. विद्वान अधिवक्ता प्रतिवादी संख्या 2 से 5 व प्रत्यर्थी » वादी
की बहस सुनी गयी एवं अभिलेख का अवलोकन किया गया।
3. सुसंगत तथ्य यह है कि प्रत्यर्थी संख्या-4 / वादी शिखरचंद द्वारा वर्ष 2043 में एक दीवानी वाद संख्या 02/2043 शिखरचंद बनाम भैरूलाल विचारण न्यायालय में विकय अनुबंध दिनांक 04.06.4997 की विनिर्दिष्ट अनुपालना के लिए प्रस्तुत किया जिसमें प्रतिवादी संख्या-4 भैरूलाल वर्तमान चारों प्रतिवादीगण का सगा भाई है। विचारण न्यायालय द्वारा सभी प्रतिवादीगण को नोटिस जारी किये गये जो सम्यक रूप से तामील हुए, उनकी ओर से अधिवक्ता द्वारा उपस्थित होकर वकालतनामा प्रस्तुत किया, जवाबदावे हेतु समय चाहा एवं अनेक अवसर दिये जाने के बावजूद भी जवाब प्रस्तुत नहीं किया और अंततः दिनांक 22.07.2044 को प्रतिवादीगण के अधिवक्ता द्वारा "no instructions plead" किया, जिस पर एकपक्षीय कार्यवाही करते हुए दिनांक 48.02.2045 को एकपक्षीय निर्णय व डिकी पारित किया गया जिसे अपास्त करने हेतु प्रत्यर्थी संख्या-3/ प्रतिवादी
##PAGE3##संख्या-4 भैरूलाल, जो कि वर्तमान अपीलार्थीगण का सगा भाई है, के द्वारा एक आवेदन अंतर्गत आदेश 9 नियम 43 सी पी सी विविध प्रकरण संख्या 02/2046 दिनांक 45.2.2045 को प्रस्तुत किया, जो दिनांक 30.05.20i8 को विचारण न्यायालय द्वारा खारिज किया गया और उसके उपरांत दिनांक 45.40.2048 को वर्तमान अपीलार्थीगण » प्रतिवादी संख्या 2 से 5 की ओर से आदेश 9 नियम 43 सी पी सी का आवेदन पेश किया गया जो अपीलाधीन आदेश दिनांक 08.08.2049 के माध्यम से खारिज किया गया जिससे व्यथित होकर यह अपील प्रस्तुत की गयी है।
4. विद्वान अधिवक्ता अपीलार्थीगण की ओर से माननीय सर्वोच्च न्यायालय के निर्णय Tahil Ram Issardas Sadarangani and Ors. Vs. Ramchand Issardas Sadarangani and Ors. AIR 1993 SC 1182 व Malkiat Singh and Ors. Vs. Joginder Singh and Ors. AIR 998 SC 258 प्रस्तुत करते हुए निवेदन किया कि अपीलार्थीगण के अधिवक्ता द्वारा उन्हें कोई सूचना दिये बिना "no instructions plead" किया तथा न्यायालय द्वारा भी कोई नोटिस वर्तमान प्रतिवादीगण को जारी नहीं किया गया है। मामला अचल संपत्ति से जुडा हुआ है जिसमें गुण दोषों पर प्रकरण का निर्णय होना अपेक्षित है, अतः ऐसी स्थिति में एकपक्षीय निर्णय व डिकी दिनांक 48.02.2045 अपास्त होने योग्य है। अन्य न्यायिक निर्णय M/s. Ramnath exports Pvt. Ltd. Vs. Vinita Mehta & Anr.(2022) 7 SCC 678 प्रस्तुत करते हुए यह भी निवेदन किया कि प्रकियात्मक त्रुटि के कारण से सारवान अधिकारों का हनन किया जाना उचित नहीं है।
##PAGE4##5. यह भी निवेदन किया गया कि एकपक्षीय निर्णय व feat दिनांक 48.42.2045 की जानकारी इजराय के नोटिस वर्ष 2049 में प्राप्त होने पर हुई और उसके आधार पर यह आवेदन निर्धारित परिसीमा अवधि में है, लेकिन विचारण न्यायालय द्वारा तथ्यों के विपरीत जाकर प्रतिवादी संख्या 2 से 5