2026 Supreme(Online)(Raj) 19427
HIGH COURT OF RAJASTHAN (JODHPUR BENCH)
YOGENDRA KUMAR PUROHIT
ROHITASH KUMAR – Appellant
Versus
STATE OF RAJASTHAN – Respondent
CW / 22665 / 2026
##PAGE1##
[2026:RJ-JD:45251]
HIGH COURT OF JUDICATURE FOR RAJASTHAN AT JODHPUR S.B. Civil Writ Petition No. 22665/2026 CNR: RJHC010939912026 | URN: CW / 39072U / 2026 Rohitash Kumar S/o Phapa Ram, Aged About 55 Years, R/o Vpo Kaliyasar, Tehsil Malsisar, District Jhunjhunu, Rajasthan.
----Petitioner Versus
1. State Of Rajasthan, Through Principal Secretary, School Education Department, Govt. Secretariat, Jaipur.
2. The Director, Secondary Education, Rajasthan, Bikaner.
3. The Joint Director, School Education, Churu Division, Churu.
4. The Principal, Govt. Sr. Secondary School, Mukha Ka Bas, Jhunjhunu.
----Respondents For Petitioner(s) : Mr. H.R. Nimbar For Respondent(s) : Mr. N.K. Mehta HON'BLE MR. JUSTICE YOGENDRA KUMAR PUROHIT
Order
18/09/2026
01. विद्वान अधिवक्ता याची की ओर से यह निवेदन किया गया कि याची व उसकी पत्नी राजकीय सेवा में सेवारत है। याची का स्थानान्तरण उसकी पत्नी से दूर कर दिया गया है। ऐसी अवस्था में इस संबंध में नजदीक पदस्थापन के संबंध में वह अभ्यावेदन पेश करना चाहता है। उस अभ्यावेदन का निस्तारण शीघ्र किये जाने के निर्देश दिये जावे और तब तक आक्षेपित स्थानान्तरण आदेश दिनांक 08.07.2026 को
स्थगित किया जावे।
02. सुना गया। याची की सीमित प्रार्थना अभ्यावेदन के संबंध में है। ऐसी अवस्था में आदेश दिया जाता है कि याची सात दिन में अभ्यावेदन सक्षम अधिकारी/शिकायत निवारण समिति के समक्ष पेश करे और सक्षम अधिकारी/शिकायत निवारण समिति अभ्यावेदन का निस्तारण पन्द्रह दिन के भीतर-भीतर करे, जब तक अभ्यावेदन का निस्तारण नहीं होता, किसी अन्य द्वारा याची के स्थान पर जाॅइन नहीं
##PAGE2##[2026:RJ-JD:45251] (2 of 2) [CW-22665/2026] करने की सूरत में आक्षेपित आदेश दिनांक 08.07.2026 को याची की हद तक स्थगित किया जाता है।
03. यदि एक सप्ताह के भीतर अभ्यावेदन सक्षम अधिकारी/शिकायत निवारण समिति के समक्ष पेश नहीं किया जाता है तो अंतरिम आदेश स्वत: निरस्त समझा
जायेगा।
04. उपरोक्तानुसार मूल याचिका व स्थगन प्रार्थना पत्र निस्तारित किये जाते
हैं।
(YOGENDRA KUMAR PUROHIT),J
59/Divyashri Maru