2025 Supreme(Online)(SCDRC) 3852
STATE CONSUMER DISPUTES REDRESSAL COMMISSION
Muniram – Appellant
Versus
Sonalika Enterprases – Respondent
SC/9/A/2014/275
STATE CONSUMER DISPUTES REDRESSAL COMMISSION UTTAR PRADESH FIRST APPEAL NO. SC/9/A/2014/275 null Muniram PRESENT ADDRESS - aNCDRC,UTTAR PRADESH.
.......Appellant(s)
Versus Sonalika Enterprases PRESENT ADDRESS - aNCDRC,UTTAR PRADESH.
.......Respondent(s)
BEFORE:
HON'BLE MR. VIKAS SAXENA , JUDICIAL MEMBER HON'BLE MRS. SUDHA UPADHYAY , MEMBER FOR THE APPELLANT:
Muniram, In-Person FOR THE RESPONDENT:
Sonalika Enterprases, In-Person DATED: 25/02/2025
ORDER
राज्य उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग उ0प्र0, लखनऊ (सुरक्षित)
अपील सं0- 275/2014 , (जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग बस्ती द्वारा परिवाद सं0- 50/2008 में पारित निर्णय एवं आदेश दिनांक 08.01.2014 के विरुद्ध)
1. मुनिराम आयु लगभग 62 साल पुत्र स्व0 शिव कुमार (मृतक)
1/1. राम निहाल आयु लगभग 40 वर्ष पुत्र स्व0 मुनिराम (विधिक वारिसान)।
½. श्रीमती संवारी आयु लगभग 68 वर्ष पत्नी स्व0 मुनिराम (विधिक वारिसान)
निवासी गनवरिया खुर्द, पोस्ट आफिस सोनहा, तहसील रूधौली, जिला बस्ती।
2. नागेन्द्र नाथ आयु लगभग 62 साल पुत्र परमानन्द निवासी साकिन गनवरिया खुर्द पोस्ट आफिस सोनहा, तहसील रूधौली, जिला बस्ती।
3. रामफेर आयु लगभग 66 वर्ष पुत्र रामबरन निवासी साकिन गिधार पोस्ट आफिस-रूद्रनगर, तहसील रूधौली, जिला बस्ती।
........अपीलार्थीगण बनाम
1. अध्यक्ष/चेयरमैन सोनालिका इण्टरनेशनल ट्रैक्टर्स लि0 ग्राम चाकगुजरान पोस्ट आफिस पिपलान बाला 146002 जालन्धर रोड हौसियापुर (पंजाब) प्रधान कार्यालय- पंकज प्लाजा, प्लाट नम्बर-2 कारकर दुआ कम्यूनिटी सेन्टर कामर्शियल काम्पलेक्स देलही-110092.
2. न्यू इंडिया ट्रैक्टर्स, बॉसी रोड, रूधौली बाजार पोस्ट आफिस रूद्रनगर बस्ती द्वारा डीलर सोनालिका इंटरनेशनल ट्रैक्टर्स रफीख खान पुत्र मुर्तजा खान, ग्राम गुडबरा तहसील रूधौली जिला
बस्ती।
3. शाखा प्रबन्धक, भारतीय स्टेट बैंक ए0डी0पी0 कृषि विकास शाखा डुमरियागंज, जनपद सिद्धार्थ नगर।
4. अशोक कुमार आयु बालिग पुत्र सन्तराम निवासी ग्राम- सुरवार केला, जनपद बस्ती।
5. पंकज आयु बालिग पुत्र सन्तराम निवासी ग्राम व पोस्ट सुरवार केला, जनपद बस्ती।
........प्रत्यर्थीगण समक्ष:-
मा0 श्री विकास सक्सेना, सदस्य।
मा0 श्रीमती सुधा उपाध्याय, सदस्य।
अपीलार्थीगण की ओर से उपस्थित : श्री गोपाल जी शुक्ला, विद्वान अधिवक्ता।
प्रत्यर्थी सं0- 1 की ओर से उपस्थित : श्री आर0के0 गुप्ता, विद्वान अधिवक्ता।
प्रत्यर्थी सं0- 3 की ओर से उपस्थित : श्री अंशुमाली सूद, विद्वान अधिवक्ता
शेष प्रत्यर्थीगण की ओर से उपस्थित : कोई नहीं।
दिनांक:- 25.02.2025 मा0 श्री विकास सक्सेना, सदस्य द्वारा उद्घोषित निर्णय परिवाद सं0- 50/2008 मुनिराम व 02 अन्य बनाम अध्यक्ष/चेयरमैन सोनालिका इंटरने
शनल ट्रैक्टर्स लि0 व 04 अन्य में विद्वान जिला उपभोक्ता आयोग, बस्ती द्वारा पारित निर्णय एवं आदेश दि0 08.01.2014 के विरुद्ध यह अपील प्रस्तुत की गई है।
विद्वान जिला उपभोक्ता आयोग ने प्रश्नगत निर्णय व आदेश के माध्यम से परिवाद निरस्त कर दिया है, जिससे व्यथित होकर परिवाद के परिवादीगण की ओर से यह अपील प्रस्तुत की गई है। अपीलार्थीगण/परिवादीगण का परिवाद पत्र में संक्षेप में कथन इस प्रकार है कि
अपीलार्थी सं0- 1/परिवादी सं0- 1 के पिता व अपीलार्थीगण सं0- 2 व 3/परिवादीगण सं0- 2 व 3 ने दि0 22.09.2000 को प्रत्यर्थी सं0- 1/विपक्षी सं0- 1 के कम्पनी से निर्मित सोनालिका इंटरनेशनल ट्रैक्टर डी0आई0 मॉडल 734 खरीदा था, जिन्होंने साठ हजार रूपये नकद जमा किया था और दो लाख रूपये का ऋण भारतीय स्टेट बैंक रूधौली बाजार से प्रत्यर्थी सं0- 1/विपक्षी सं0- 1 के अधिकृत डीलर सागर ट्रैक्टर ने कराया था। उक्त गाड़ी 35 हार्स पावर की थी जिसका चेसिस नं0- एस0डी0 14211 तथा इंजन नं0- 17709 था, जिसमें कम्पनी द्वारा जारी फार्म 22 दिया गया था। उक्त ट्रैक्टर का रजिस्ट्रेशन नं0- यू0पी0 51 सी 3508 है। शिव कुमार की मृत्यु दि0 22.07.2004 को हो गई उनके वारिस अपीलार्थी सं0- 1/परिवादी सं0- 1 हैं। अपीलार्थीगण सं0- 1 व 2 तथा राजेन्द्र सिंह कोई कानूनी वारिस मृतक शिव कुमार के नहीं हैं। परिवादीगण सं0- 1 व 2 तथा राजेन्द्र सिंह ने माह जुलाई 2006 से प्रत्यर्थी सं0- 1/विपक्षी सं0- 1 के अधिकृत डीलर प्रत्यर्थी सं0- 2/विपक्षी सं0- 2 से सोनालिका इंटरनेशनल ट्रैक्टर कम्बाइन खरीदने की इच्छा जाहिर किया जिसमें वह कम्पनी द्वारा निर्मित ट्रैक्टर कम्बाइन मु0 9,80,000/-रू0 देने में तैयार हुये और दि0 09.07.2006 को उन्होंने सोनालिका इंटरनेशनल ट्रैक्टर कम्बाइन पंजीकरण नं0- यू0पी0 51 एच-9677 कराकर दिया और मु0 7,80,000/-रू0 का ऋण भी पी0एन0बी0 जमदाशाही से गलत कागजात लगाकर करवाया। यू0पी0 51 एच-9677 खरीदते समय प्रत्यर्थी सं0- 2/विपक्षी सं0- 2 ने एक