राज्य उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग, उ0प्र0, लखनऊ।
(मौखिक)
अपील संख्या :3096/2000
(जिला मंच, गोण्डा द्धारा परिवाद सं0-69/1999 में पारित निर्णय/आदेश दिनांक 16.6.2000 के विरूद्ध)
Munna Madhav Singh S/o Sri Devi Dutt Singh, R/o Gram Keshavpur Paharawa Tehsil & Distt. Gonda.
........... Appellant/ Complainant.
Versus
1 Manager, Punjab National Bank, Keshavpur Paharawa Branch Ambedkar Chauraha, Gonda.
2 Parasnath Singh S/o Sri Devi Dutt Singh Aged about 45 years, R/o Keshav Paharawa Pargana Tehsil & Distt. Gonda.
……..…. Respondents/Opp. Parties.
समक्ष :-
मा0 श्री जितेन्द्र नाथ सिन्हा, पीठासीन सदस्य
मा0 श्री संजय कुमार, सदस्य
अपीलार्थी के अधिवक्ता : कोई नहीं।
प्रत्यर्थी के अधिवक्ता : कोई नहीं।
दिनांक :18.10.2016
मा0 श्री जे0एन0 सिन्हा, पीठासीन सदस्य द्वारा उदघोषित
निर्णय
उभय पक्ष की ओर से कोई उपस्थित नहीं है। अपीलार्थी की ओर से कोई उपस्थित नहीं है। पत्रावली के परिशीलन से प्रकट होता है कि परिवाद सं0-69/1999 मुन्ना माधव सिंह बनाम मैनेजर, पंजाब नेशनल बैंक, गोण्डा व पारसनाथ सिंह में जिला मंच, गोण्डा द्वारा दिनांक 16.6.2000 को निर्णय पारित करते हुए परिवाद निरस्त कर दिया गया, से क्षुब्ध होकर वर्तमान अपील परिवादी/अपीलार्थी की ओर से योजित की गई है। काफी अर्से से अपीलार्थी की ओर से कोई उपस्थित नहीं हो रहा है, ऐसा प्रतीत होता है कि वर्तमान अपील को चलाने में अपीलार्थी की अब कोई दिलचस्पी शेष नहीं रही गई है। अत: अपीलार्थी की अनुपस्थिति के कारण प्रस्तुत अपील खण्डित किये जाने योग्य है।
आदेश
प्रस्तुत अपील अपीलार्थी की अनुपस्थिति के करण खण्डित की जाती है।
(जे0एन0 सिन्हा) (संजय कुमार)
पीठासीन सदस्य सदस्य
हरीश आशु., कोर्ट सं0-2