SupremeToday Landscape Ad

Bihar Industry Regional Clerical Cadre Rules, 2007

बिहार उद्योग क्षेत्रीय लिपिकीय संवर्ग नियमावली, 2007

संख्या 287

21.1.08

बिहार सरकार, उद्योग विभाग भारत के संविधान के अनुच्छेद 309 के परन्तुक द्वारा प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए बिहार के राज्यपाल उद्योग विभाग के उद्योग निदेशालय के क्षेत्रीय कार्यालयों (जिला उद्योग केन्द्र/उपेन्द्र महारथी शिल्प अनुसंधान संस्थान, दीघा, पटना) में लिपिकों की भर्ती, प्रोन्नति एवं अन्य सेवा शर्तों के लिए निम्नलिखित नियमावली बनाते हैं:-

Read full Act
S.1 संक्षिप्त नाम, विस्तार एवं प्रारंभ

  • (क) यह नियमावली "बिहार उद्योग क्षेत्रीय लिपिकीय संवर्ग नियमावली, 2007" कही जा सकेगी।
  • (ख) इसका विस्तार संपूर्ण बिहार राज्य में होगा। यह सभी जिला उद्योग केन्द्रों/उपेन्द्र महारथी शिल्प अनुसंधान संस्थान, दीघा, पटना के लिए प्रभावी होगी।
  • (ग) यह तुरंत के प्रभाव से प्रवृत्त होगी।

S.2 परिभाषाएँ

जब तक कोई बात विषय या संदर्भ में विरुद्ध न हो, इस नियमावली में-

  • (I) 'राज्य सरकार' से अभिप्रेत है बिहार राज्य सरकार;
  • (II) 'नियुक्ति प्राधिकारी' से अभिप्रेत है उद्योग निदेशक, बिहार, पटना;
  • (III) 'संवर्ग नियंत्री प्राधिकारी' से अभिप्रेत है उद्योग निदेशक, बिहार, पटना;
  • (IV) 'विभाग' से अभिप्रेत है उद्योग विभाग, बिहार, पटना;
  • (V) 'आयोग' से अभिप्रेत है बिहार कर्मचारी चयन आयोग; तथा
  • (VI) 'संवर्ग' से अभिप्रेत है राज्य सरकार के जिला उद्योग केन्द्रों/उपेन्द्र महारथी शिल्प अनुसंधान संस्थान, दीघा, पटना के कार्यालयों में विभिन्न कोटि के लिपिकों का संवर्ग।

S.3 सेवा संवर्ग का गठन

(क) इस सेवा या संवर्ग में निम्नांकित कोटि के पद होंगे-

पद वेतनमान
1. निम्नवर्गीय लिपिक (3050-4590)
2. उच्च वर्गीय लिपिक (4000-6000)
3. प्रधान लिपिक/लेखापाल (4500-7000)

(ख) (I) इस नियमावली के आरंभ के पूर्व से ऊपर उल्लिखित कोटियों में नियमानुसार नियुक्त/समायोजित एवं कार्यरत व्यक्ति स्वतः इस संवर्ग में शामिल समझे जाएँगे।

(II) लिपिकीय कोटि के अधीन ट्रेसर पद के पदधारक, जिनका वेतनमान सम्प्रति 3200-4900 है, अपने वेतनमान में प्रोन्नति/सेवानिवृत्ति तक कार्यरत रहेंगे। ट्रेसर पद के पदधारकों की प्रोन्नति/सेवानिवृत्ति के फलस्वरूप रिक्त होने वाले पद निम्नवर्गीय लिपिक कोटि के पद में मिल जाएँगे।


S.4 प्राधिकृत बल

(क) उच्च वर्गीय लिपिक एवं निम्न वर्गीय लिपिक के कुल स्वीकृत बल का 50 प्रतिशत निम्न वर्गीय लिपिक की कोटि का तथा 50 प्रतिशत उच्च वर्गीय लिपिक की कोटि का समझा जायेगा। अतिरिक्त विषम संख्या वाले पद निम्न वर्गीय लिपिक कोटि के समझे जाएंगे।

(ख) उच्च वर्गीय लिपिक का पदबल 50 प्रतिशत से कम हो जाने की स्थिति में ही निम्न वर्गीय लिपिक से उच्च वर्गीय लिपिक में नियमानुसार, प्रोन्नति दी जा सकेगी। इसी प्रकार प्रधान लिपिक एवं लेखापाल के पद पर उच्च वर्गीय लिपिकों को नियमानुसार प्रोन्नति दी जा सकेगी।

(ग) ट्रेसर पद पर नियुक्त एवं कार्यरत कर्मचारी नियमानुसार उच्च वर्गीय लिपिक के पदों पर प्रोन्नत किये जा सकेंगे।

(घ) जिला उद्योग केन्द्रों के लिए स्वीकृत पत्राचार लिपिक/रोकड़पाल/टंकक के पद के विरुद्ध नियुक्त/नियमानुसार समायोजित कर्मचारी एवं उपेन्द्र महारथी शिल्प अनुसंधान संस्थान के लिपिक/रोकड़पाल/टंकक पद पर नियुक्त एवं नियमानुसार समायोजित कर्मचारी, जो सम्प्रति 4000-6000 के वेतनमान में कार्यरत हैं, उच्च वर्गीय लिपिक की कोटि के समझे जायेंगे। जिला उद्योग केन्द्रों के विपत्र लिपिक एवं स्वाग

S.5 आरक्षण

सेवा या संवर्ग में नियुक्ति/प्रोन्नति में राज्य सरकार द्वारा समय समय पर नियत आरक्षण नीति/रोस्टर का अनुपालन आवश्यक होगा।


S.6 भर्ती

इस संवर्ग में भर्ती निम्नलिखित तरीके से की जायेगी:-

  • (क) निम्न वर्गीय लिपिक के 85 प्रतिशत पद पर सीधी भर्ती द्वारा, तथा
  • (ख) निम्न वर्गीय लिपिक के 15 प्रतिशत पद पर ग्रुप "घ" के कर्मियों से सीमित प्रतियोगिता परीक्षा के द्वारा।

उपर्युक्त दोनों स्थितियों में इस संवर्ग में प्रथम नियुक्ति निम्न वर्गीय लिपिक की कोटि में होगी। सीधी नियुक्ति के लिए कणांकित कुल बल के अधिकतम 5 प्रतिशत पदों पर प्राथमिकता के आधार पर, मृत सरकारी सेवकों के आश्रितों की अनुकंपात्मक नियुक्ति नियमानुसार की जायेगी और इनके लिए आयोग की अनुशंसा की बाध्यता नहीं होगी। निम्न वर्गीय लिपिक के कुल बल के 15 प्रतिशत पर क्षेत्रीय कार्यालयों के ग्रुप "घ" के कर्मियों की नियुक्ति आयोग द्वारा समय-समय पर आयोजित सीमित प्रतियोगिता परीक्षा के आधार पर होगी।

(ग) प्रत्येक पंचांग वर्ष के 30 अप्रैल तक सीधी भर्ती के साथ-साथ प्रोन्नति से भरी जाने वाली रिक्तियों का आकलन नियुक्ति प्राधिकारी द्वारा किया जायेगा।

(घ) सीधी नियुक्ति के लिए न्यूनतम आयु 18 वर्ष होगी एवं अधिकतम आयु सीमा वही होगी जो राज्य सर

S.7 परिवीक्षा अवधि

निम्न वर्गीय लिपिक पद पर नियुक्ति की तिथि से दो वर्ष की अवधि परिवीक्षा अवधि होगी।


S.8 सेवा की संपुष्टि

निम्न वर्गीय लिपिक कोटि में परिवीक्षा अवधि पर नियुक्ति कोई कार्मिक अपनी परिवीक्षा अवधि की संतोषजनक समाप्ति, राज्य सरकार द्वारा नियत प्रशिक्षण पूरा करने एवं टंकण तथा कम्प्यूटर की पात्रता की जांच में उत्तीर्ण होने के पश्चात ही उद्योग निदेशक, बिहार, पटना द्वारा संपुष्ट किया जा सकेगा। सेवा की संपुष्टि से पूर्व लिपिक को विभागीय लेखा परीक्षा एवं हिन्दी टिप्पण और प्रारूपण परीक्षा में उत्तीर्ण होना अनिवार्य होगा। परिवीक्षा अवधि के दौरान यदि सेवा संतोषजनक नहीं पाये जाने पर परिवीक्षाधीन लिपिकों की सेवा समाप्त की जा सकेगी। हिन्दी टिप्पण और प्रारूपण परीक्षा, टंकण एवं कम्प्यूटर योग्यता की जांच परीक्षा में उत्तीर्ण होने के पश्चात ही वेतनवृद्धि अनुमन्य होगी। उपर्युक्त कोटि की सभी जांच परीक्षाओं का आयोजन नियमानुसार राजस्व पर्षद/राजभाषा विभाग/राज्य सरकार द्वारा स्थापित अन्य 'स्टेच्युटरी संस्थाओं द्वारा किया जायेगा।


S.9 प्रशिक्षण

परिवीक्षा अवधि में निम्न वर्गीय लिपिक को ऐसे प्रशिक्षण में भाग लेना आवश्यक होगा जो राज्य सरकार द्वारा निम्न वर्गीय लिपिकों के लिए समय समय पर, विनिश्चित की जाये।


S.10 वरीयता

आयोग द्वारा अनुशंसित एवं नियुक्त निम्न वर्गीय लिपिकों की पारस्परिक वरीयता आयोग द्वारा विनिश्चित पात्रता सह मेधा के आधार पर तैयार की जायेगी। सीमित प्रतियोगिता परीक्षा के आधार पर ग्रुप "घ" से नियुक्त निम्न वर्गीय लिपिकों के मामले में भी उनकी वरीयता के नियतन में वही सिद्धांत अपनाया जायेगा। किन्तु सीमित प्रतियोगिता परीक्षा से नियुक्त निम्न वर्गीय लिपिक सीधी भर्ती से समायोजित एवं कार्यरत सभी कर्मी भविष्य में नियुक्त होने वाले कर्मियों से वरीय होंगे एवं इनकी आपसी वरीयता इनके सेवा में योगदान की तिथि के आधार पर तय की जायेगी। अनुकंपा के आधार पर नियुक्त किसी कर्मी की वरीयता उस वर्ष नियुक्त उपर्युक्त दोनों श्रेणी के कर्मियों की वरीयता से निम्नतर होगी एवं अनुकंपात्मक नियुक्ति की आपसी वरीयता उनकी सेवा में योगदान की तिथि के अनुसार तय की जायेगी। सेवा में योगदान की तिथि एक ही होने पर, आपसी वरीयता जन्म तिथि में वरीयता के ही आधार पर विनिश्चित की जायेगी।


S.11 प्रोन्नति

(I) प्रोन्नति के पदसोपान निम्नवत रहेंगे:-

(क) प्रथम नियुक्ति के पद - निम्नवर्गीय लिपिक (3050-4590)
(ख) प्रोन्नति का प्रथम सोपान - उच्च वर्गीय लिपिक (4000-6000)
(ग) प्रोन्नति का द्वितीय सोपान - प्रधान लिपिक/लेखापाल (4500-7000)

(II) निम्न वर्गीय लिपिक कोटि लिपिकों को वरीयता सह योग्यता के आधार पर, प्रोन्नति, उच्च वर्गीय लिपिक पद पर एवं कार्मिक एवं प्रशासनिक सुधार विभाग द्वारा नियत कालावधि, प्रोन्नति की सभी शर्तें पूरा करने, के पश्चात निदेशालय स्तरीय प्रोन्नति समिति की अनुशंसा पर दी जा सकेगी।

(III) लिपिकीय श्रेणी के सभी कर्मी, जिनकी उम्र, अधिसूचना की तिथि को, पचास वर्षों से कम हो, को भी नियमावली संसूचन की तिथि/संबंधित परीक्षा आयोजन की तिथि के दो वर्षों के भीतर टंकण एवं कम्प्यूटर की पात्रता हासिल कर लेनी होगी। उक्त अवधि के भीतर ऐसी पात्रता अर्जित करने में असफल रहने पर उन्हें कोई वेतन वृद्धि तबतक नहीं दी जायेगी जबतक वे उक्त पात्रता अर्जित नहीं क

S.12 निर्वचन

जहाँ इस नियमावली के किसी प्रावधान के निर्वचन के संबंध में कोई संदेह उत्पन्न हो, वहाँ इस विषय पर कार्मिक एवं प्रशासनिक सुधार विभाग का अनुदेश/परामर्श मान्य होगा।


S.13 कठिनाइयों का निराकरण

नियमावली से संबंधित किसी भी कठिनाई का अंतिम निराकरण कार्मिक एवं प्रशासनिक सुधार विभाग के परामर्श से किया जाएगा।


S.14 निरसन

इस नियमावली के निर्गमन के पूर्व निर्गत संकल्प/परिपत्र एतद् द्वारा निरसित किये जाते हैं।

बिहार राज्यपाल के आदेश से,

ह०/-

(राजकुमार सिंह)

प्रधान सचिव,

उद्योग विभाग, बिहार, पटना।

ज्ञापांक 287 दिनांक 21.1.08

प्रतिलिपि: अधीक्षक, सचिवालय मुद्रणालय, गुलजारबाग, पटना को बिहार राजपत्र के असाधारण अंक में प्रकाशनार्थ प्रेषित। अनुरोध है कि गजट की एक सौ अतिरिक्त प्रतियाँ उपलब्ध कराने की कृपा करें।

ह०/-

प्रधान सचिव,

उद्योग विभाग, बिहार, पटना।

ज्ञापांक 287 दिनांक 21-1-08

प्रतिलिपि-महालेखाकार, बिहार, पटना को सूचनार्थ एवं आवश्यक कार्रवाई हेतु प्रेषित।

प्रधान सचिव,

उद्योग विभाग, बिहार, पटना।


SupremeToday Portrait Ad

Enter the Future of Legal Excellence with SupremeToday AI

Elevate your legal practice with advanced AI-driven research and drafting solutions. Experience unmatched efficiency, precision, and security, tailored exclusively for legal professionals.

experience-legal
whatsapp-icon Back to top